Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुहर्रम जुलूस तय रूट पर ही निकालें , तेज म्यूजिक नहीं बजेगा- डीडीसी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad/Nirsa : मुहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 4 अगस्त को धनबाद के न्यू टाउन हॉल में हुई. बैठक में एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह समेत जिला पुलिस प्रसासन के वरीय अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने लोगों से मुहर्रम शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. जुलूस में डीजे बजाने पर रोक रहेगी. सभी मुहर्रम आखाड़ों को तेज म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट नहीं बजाने की हिदायत दी. सभी अखाड़ा तय रूट व समय पर ही जुलूस निकालेंगे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर है. अफवाह फैलाने व भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. सदस्यों ने त्योहार के दौरान पानी, बिजली, सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक आस्वासन दिया.

चिरकुंडा में भी हुई शांति समिति की बैठक

[caption id="attachment_379791" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/peace-commeette-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> चिरकुंडा थाना में हुई बैठक में उपस्थत प्रशासन-पुलिस के अधिकारी व सदस्य[/caption] उधर, चिरकुंडा थाना परिसर में गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान की बात कही. सदस्यों ने पानी, बिजली, सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. बैठक का संचालन पूर्व पार्षद मानिक लाल गोराई ने किया. मौके पर एसडीपीओ पीतांबर सिंह खैरवार, नगर अध्यक्ष डब्लू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, पूर्व उपाध्यक्ष संतू चटर्जी, महावीर शर्मा, कृष्ण लाल रुंगटा, रंजीत पासवान, सुनीता सिंह, इरफान अहमद खान, काजल चक्रवर्ती, सुनीता देवी, शशिभूषण नाथ तिवारी, फिरोज अंसारी, पवन शर्मा, फिरोज खान, मो इफ्तिखार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-singh-raised-the-issue-of-power-crisis-in-jharia-in-vis/">

धनबाद : विधयक पूर्णिमा सिंह ने विस में उठाया झरिया में बिजली संकट का मुद्दा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही