Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ऊर्जा की खपत कम करने के लिए अभी से बरतें सावधानी : गौतम

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मिनिस्ट्री ऑफ पावर की ओर से ऊर्जा संरक्षण, स्टैंडर्ड एवं लेवलिंग पर रिटेलर्स के लिए प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन सोनोटेल होटल में किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जरेडा) के अखिलेश गौतम ने कहा कि वर्ष 2070 तक ऊर्जा के सभी प्रमुख स्रोत समाप्त होने के कगार पर पहुंच जाएंगे. इसीलिए अभी से ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग बढ़ाने और खपत को कम करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हम अपने कंफर्ट जोन में रहते हुए अधिक स्टार (कम बिजली उपयोग करने वाले गैजेट्स) वाले प्रोडक्ट का उपयोग बढ़ाकर ऊर्जा की खपत कम कर सकते हैं. उन्होंने सोलर एनर्जी का उपयोग करने का संदेश दिया. रिटेलर्स से आह्वान किया कि वे ग्राहकों को स्टार रेटेड प्रोडक्ट खरीदने के लिए प्रेरित करें. जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि भारत 40 लाख छोटे उद्योगों का देश है. ऐसे में स्टैंडर्ड एंड लेवलिंग को एमएसएमई के दायरे में लाने के बाद ही बात बनेगी. उन्होंने सोलर प्लेट की कीमत कम करने की मांग की, ताकि आम लोग भी उसका उपयोग कर सकें. जरेडा के मास्टर ट्रेनर राणा पोद्दार ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी लाइसेंसिंग के विषय में रिटेलर्स को जानकारी दी. कार्यशाला को केपी गुप्ता, संजय लोधा, संजय गुप्ता और जीएन गुप्ता ने भी संबोधित किया. कार्यशाला में जिले के एक दर्जन से अधिक उद्योगपति व चैंबर के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही