Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पीडीएस डीलर से अनाज के साथ रसीद भी लें -चौधरी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : मुखिया समाज की नींव हैं. नींव मजबूत होगी, तो समाज भी मजबूत होगा. मुखिया को सभी सरकारी योजना की जानकारी होनी चाहिए. तभी अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचेगी. यह कहना है राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी का. वे 24 अगस्त को न्यू टाउन हॉल में आयोजित मुखियाओं के साथ संवाद व जनसुनवाई कार्यक्रम में बोल रहे थे.  श्री चौधरी ने कहा कि मुखिया निगरानी समिति के अध्यक्ष होते हैं. पंचायत में निगरानी रखें. निगरानी समिति की नियमित बैठक करें. अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये ग्रामीणों की शिकायतों को दूर करें. मुखिया की जिम्मेवारी है कि हर सरकारी योजना अक्षरशः पंचायत में लागू हो. यदि किसी योजना में किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है, तो जिला को शिकायत करें. शिकायत का निवारण नहीं होने पर आयोग को शिकायत भेजें. शिकायत में प्रमाणिकता होनी चाहिए. शिकायतों पर आयोग त्वरित कार्रवाई करेगा.

विद्यालय के बाहर लिखवाएं मिड डे मील की सूची 

अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय के बाहर सूचना पट्ट पर मिड डे मील की सूची लिखवाएं. शिक्षकों को मजबूर करें कि सूची के अनुसार ही बच्चों को भोजन उपलब्ध कराएं. अध्यक्ष ने राशन कार्ड की शिकायतों पर कहा कि सभी मुखिया अपने पंचायत के कार्ड धारियों की जांच करें. समृद्ध एवं संपन्न व्यक्ति का राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए उन्हें प्रेरित करें. पीडीएस डीलर द्वारा कम अनाज देने की शिकायत पर कहा कि पीडीएस डीलर की दबंगता को रोकना है. बायोमेट्रिक से ठप्पा लगाकर पीडीएस डीलर से रसीद प्राप्त करने के बाद ही अनाज प्राप्त करें. राज्य खाद्य आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे. लोगों को भी अपने अधिकार से कम पर समझौता नहीं करना चाहिए. यदि किसी के पास राशन कार्ड नहीं है, तो सरकारी प्रावधान के अनुसार बाजार से अनाज खरीदकर उसे उपलब्ध कराएं.

जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराने में बने भागीदार

राज्य खाद्य आयोग की सदस्या शबनम प्रवीण ने कहा कि मुखिया लोगों का विश्वास कायम रखें. सरकार का उद्देश्य है कि गांव में सभी को अनाज मिले. प्रत्येक व्यक्ति को अनाज की पूर्ति करना मुखिया का कर्तव्य है. सभी मुखिया खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अक्षरशः पालन करें. अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने पीएच, अंत्योदय, डाकिया योजना, मध्याह्न भोजन सहित अन्य विषयों पर प्रकाश डाला. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने स्वास्थ्य व कुपोषण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रकाश डाला. जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुनील दुबे ने विभिन्न योजना के तहत एवं विभिन्न राशन कार्ड के तहत मिलने वाले राशन, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, झारखंड राज्य खाद्यान्न आकस्मिक कोष, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने मध्याह्न भोजन इत्यादि पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृ्युंजय कुमार पांडेय, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-two-cyber-criminals-in-dhanbad/">धनबाद

में दो साइबर अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही