Search

 
 
 

धनबाद: थाना प्रभारी हिमांशु कुमार के बेहतर इलाज की मांग को ले जुलूस निकाला, दिया धरना

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सिंदरी में विगत 25 अगस्त को हिंसक प्रदर्शन में घायल भौरा ओपी प्रभारी के उचित इलाज के लिए ग्रामीणों ने जुलूस निकाला और धरना दिया. ओ पी प्रभारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इस बीच राज्य सरकार या किसी जनप्रतिनिधि द्वारा संज्ञान नहीं लेने से आक्रोशित भौरा के सैकड़ों लो शनिवार 3 सितम्बर को सड़क पर उतर आए. बेहतर इलाज की मांग को लेकर लोगों ने भौरा शहीद भगत सिंह पार्क में धरना दिया. लोगों ने हिमांशु के बेहतर इलाज कराने के नारे लगाए. ग्रामीणों का कहना थाना कि रांची में उपद्रव में घायल व्यक्ति को एयर लिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया, जबकि ओपी प्रभारी विधि व्यवस्था संभालने में घायल हुए हैं. फिर भी सरकार संज्ञान नहीं ले रही है. विपक्ष के लोग भी कुछ नहीं बोल रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. हिमांशु दुर्गापुर मिशन अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं, सरकार उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराए. मौके पर यूनियन नेता दिलीप चक्रवर्ती, शिव कुमार यादव, उमेश यादव, जहान खान, सोनू सिंह, सुमित यादव डीके दुबे सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही