Maithon : पंचेत के जुनकुंदर प्रोजेक्ट कॉलोनी मंदिर में चल रहे ज्ञान महायज्ञ में 28 मई को कथावाचिका देवी शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है. भाव से या कुभाव से राम का नाम लो, कल्याण ही होगा. कलियुग में भगवान के नाम लेने मात्र से जीवन पार लग जाएगा. सुकंत ने राम नाम के कवच से अपने प्राणों की रक्षा की थी. उन्होंने कहा कि विटक परिस्थितियों में जीवात्मा को भगवान को समर्पित कर देना चाहिए. उन्होंने गुरु की महानता और संत की महिमा का वर्णन किया. कहा कि प्रयाग में स्नान करने से कब उसका फल मिलेगा, यह कहना मुश्किल है. लेकिन संत रूपी प्रयाग में स्नान करने से चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है. संगीतमय कथा के दौरान उन्होंने शिव विवाह का चरित्र चित्रण किया. शाम में शिव-पार्वती विवाह की झांकी निकालकर नगर भ्रमण किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fir-registered-against-four-in-kumardhubis-raju-ansari-murder-case/">धनबाद
: कुमारधुबी के राजू अंसारी हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज [wpse_comments_template]
धनबाद : कलियुग में राम नाम लेने से जीवन पार लग जाएगा- शिखा चतुर्वेदी
Leave a Comment