Search

 
 
 

धनबाद:  नगर आयुक्त मायुमो से करें वार्ता, नहीं तो होगा तीव्र आंदोलन

 

मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक में नेताओं ने दी चेतावनी

Dhanbad :  मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक गुरुवार 24 अगस्त को मासस केंद्रीय कार्यालय टेम्पल रोड, पुराना बाजार में हुई.  बैठक की अध्यक्षता मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की व संचालन जिला सचिव राणा चटराज ने किया.  बैठक में मासस केंद्रीय सचिव दिल मोहम्मद मौजूद थे.  बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव दिल मोहम्मद ने कहा कि 21 अगस्त को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी का 51सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में घेराव-प्रदर्शन एतिहासिक रहा. घेराव-प्रदर्शन में पूरे निगम क्षेत्र से हज़ारों लोग शामिल हुए . मायुमो जिलाध्यक्ष पवन महतो ने कहा कि नगर आयुक्त 51 सूत्री मांगों पर विचार करते हुए मायुमो से अतिशीघ्र वार्ता करें, अन्यथा आगे और तीखा आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे.  बैठक में सुरजीत चंद्रा, विक्की पंडित, सुरेश दास, दिनेश महतो, राकेश पासवान,किशोर चौहान,  ओरधेन्दु कुमार दत्ता, दीपक महतो, महादेव महतो, राकेश साव, संतोष दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही