Search

 
 
 

धनबाद :  सेल चासनाला प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल

 
Sindri : सेल चासनाला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को सेल प्रबंधन, संवेदक केटीएमपीएल और ग्रामीणों के बीच 12 सूत्री मांगों पर त्रिपक्षीय वार्ता विफल रही. ग्रामीण अब सेल टासरा प्रोजेक्ट का चक्का जाम करने की तैयारी में हैं.  टासरा रोहड़ाबांध रैयत ग्रामीण संघर्ष समिति के गोवर्धन मंडल ने बताया कि सेल प्रबंधन रोहड़ाबांध और टासरा मौजा के रैयतों की 224 एकड़ भूमि का एकमुश्त अधिग्रहण के लिए तैयार नहीं है. सेल की संवेदक कंपनी केटीएमपीएल धरातल पर कार्य करवा रही है. लेकिन टासरा प्रोजेक्ट के आसपास के रैयतों और ग्रामीणों की उपेक्षा की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि रैयतों को विस्थापन से पहले बिजली, पानी व सड़क की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगों को अब समिति चरणबद्ध आंदोलन करेगी. वार्ता में सेल के जीएम शिवराम बनर्जी, पंकज मंडल, पंकज यादव, केटीएमपीएल के विजय शर्मा और मनीष रंजन, ग्रामीणों में गोवर्धन मंडल, गर्जन सिंह, देवेन मंडल, मिहिर मंडल, अनिल सिंह, जीतू सिंह, सहदेव मंडल, गोपाल महतो, गोपाल मुखर्जी, राहुल देव सिंह, पूरण सिंह, विनोद सिंह, परमेश्वर मंडल, वीरु मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-elderly-woman-burnt-to-death-in-kasmar/">बोकारो

: कसमार में बुजुर्ग महिला की आग से झुलसकर मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही