Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एजेंसी से वार्ता बेनतीजा, आश्वासन के बाद काम पर लौटे ऊर्जा मित्र

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जेबीवीएनएल के जनरल मैनेजर हरेंद्र सिंह और एजेंसी ईएमडी डिजिट्रोनिक्स सोलुशन के प्रतिनिधियों के बीच 8 मई सोमवार की बैठक बेनतीजा समाप्त हुई. एजेंसी के मानदेय भुगतान पर स्टैंड साफ नहीं करने के बाद जेबीवीएनएल ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खुद भुगतान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद आठ दिनों से चली आ रही ऊर्जा मित्रों की हड़ताल समाप्त हो गई है. बता दें कि ऊर्जा मित्रों का दस माह का वेतन बकाया था. इस वजह से वे पिछले सात दिनों से हड़ताल पर थे. हड़ताल के कारण बिजली बिल निकालने का काम प्रभावित हो गया था. विभाग का रेवेन्यू कलेक्शन भी गिर गया था. इधर उपभोक्ता भी परेशान थे. जीएम की पहल पर बैठक बुलाई गई थी.

   ब्लैक लिस्टेड करने का भेजा गया प्रस्ताव

जीएम हरेंद्र सिंह ने बताया कि एजेंसी ईएमडी डिजिट्रोनिक्स सॉल्यूशन को ब्लैक लिस्ट करने के लिए मुख्यालय को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है. बताया कि विभाग ऊर्जा मित्रों को प्रत्येक बिल पर 3.50 रुपये का भुगतान करेगा, जबकि एजेंसी प्रति बिल 4.50 रुपये का भुगतान करती थी. बैठक में अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप, हीरापुर के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार समेत जेबीवीएनएल के अधिकारी, ऊर्जा मित्र और एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही