Search

 
 
 

धनबाद : सभी घरों में 2024 तक नल के जरिए शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य तय

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जल जीवन मिशन के तहत हर घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर कवायद तेज हो गई है. धनबाद में 8 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में न्यू टॉउन हॉल धनबाद में हुई. कार्यशाला में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को जल जीवन मिशन के संकल्प को साकार करने की योजना बताई गई. हर घर तक नल जल आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा हुई. इस मिशन के तहत 2024 तक सभी घरों में नल के जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का लक्ष्य तय किया गया है. कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में 116 गांव हैं, जिसमे सभी परिवारों को नल से जल` उपलब्ध कराना है. 31 मार्च के पहले सभी गांवों को कम से कम 3 स्टार रेटिंग घोषित करने एवं 15 फरवरी तक शेष 89 गांवों 100 प्रतिशत से आच्छादित करने का घोषणा पत्र प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. [caption id="attachment_549343" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/pratinidhi...-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधि व अन्य[/caption] उप विकास आयुक्त ने कहा कि बेहतर काम करने वाली पंचायतों को रेटिंग दी जा रही है. धनबाद में मात्र एक ही पंचायत फाइव स्टार रेटिंग के लिए नामित किया गया. अन्य जिलों की 50 से अधिक पंचायतों में फाइव स्टार रेटिंग के लिए नामित किया गया है. 7 से 25 फरवरी तक सभी संबधित पदाधिकारी एवं कर्मी गांवों में जाकर वहां की संरचनाओं का आकलन कर कार्य योजना तैयार करेंगे.. उन्होंने बताया कि खुले में शौच मुक्त अभियान को जारी रखा जाएगा तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अलावा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन योजना, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्‍न प्रकार के कार्य करना है. इस मौके पर जिला पचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, पचायती राज, मनरेगा, सभी सहायक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, धनबाद, सभी 10 प्रखण्डो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी जिला परामर्शी, सभी पंचायत सचिव, सभी मुखिया सहित लगभग 350 प्रतिभागी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही