Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 20 सितंबर को बाघमारा में 2 लाख बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement
कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बाघमारा बीडीओ कार्यालय में हुई बैठक
Katras : बाघमारा स्थित बीडीओ कार्यालय में गुरुवार 14 सितंबर को कृमि मुक्ति दिवस को लेकर एक बैठक हुई. बैठक में मौजूद बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ.पंकज कुमार और डॉ ग़ालिब ने बताया की 20 सितंबर को पूरे बाघमारा प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी. करीब 2 लाख बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अभियान में छूटे बच्चों को 30 सितंबर को विशेष अभियान चलाकर कृमि की दवा खिलाई जाएगी. बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर ज़रूरी निर्देश दिया. कहा कि कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहे है. बैठक में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, बाघमारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष प्रसाद, कतरास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल, विकास लाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-unbridled-highway-crushes-b-ed-student-sitting-on-bike-on-roadside-condition-critical/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बेलगाम हाइवा ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे बीएड के छात्र को कूचला, हालत गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही