Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 13 लाख से अधिक बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement

बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में सिविल सर्जन ने छात्राओं को खिलाई दवा

Dhanbad : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मिश्रित भवन परिसर स्थित बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में सिविल सर्जन डॉ सी बी प्रतापन ने छात्राओं को दवा खिलाई. उन्होंने कहा कि ज़िले के 13  लाख 5 हज़ार 981 बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य है. 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चूरकर खिलाना है, जबकि 2 से 3 वर्ष के बच्चों को 1 गोली चूरकर खिलाई जाएगी. 3 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को 1 गोली चबाकर खाना है. ज़िले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा खिलाई जाएगी. इस अवसर पर मौजूद डॉ रोहित गौतम ने कहा कि छूटे हुए बच्चों के लिए 29 सितंबर को मॉप अप राउंड चलाया जाएगा. कहा कि खून की कमी में सुधार, बेहतर पोषण, सीखने की क्षमता में कृमि की दवा मदद करती है. कृमि से बचने के लिए बच्चों के नाखून साफ और छोटे रखने की नसीहत भी उन्होंने दी. कहा कि हमेशा साफ पानी पीना चाहिए, खाना ढक कर रखें व फल और सब्जियों को धोकर खाएं. हाथों को साबुन से धोने, आस-पास सफाई रखने व खुले में शौच नहीं करने की भी सलाह दी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही