Search

 
 
 

धनबादः 9 माह से 15 वर्ष तक के आठ लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य

 
Dhanbad : उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में एमआर अभियान को लेकर 8 अप्रैल को बैठक हुई. जिसमें 12 अप्रैल 2023 से शुरू हो रहे एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं शत प्रतिशत उपलब्धि हेतु विशेष चर्चा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और समाज कल्याण पदाधिकारी को अभियान के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से जागरूकता फैलाने हेतु रैली निकालने को निर्देशित किया. उन्होंने स्कूलों में पैरेंट्स टीचर मीटिंग करा कर अभिभावक को अभियान के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करने को कहा. मिजिल्स रूबेला की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने सभी विद्यालयों को इस अभियान में सहयोग करने को कहा. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों से फॉर्म-1 प्राप्त नही हुए हैं वैसे चिन्हित स्कूलों से 9 अप्रैल तक फॉर्म 1 प्राप्त करना सुनिश्चित करने को कहा. इसके अलावा भी उन्होंने कई निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डॉक्टर अमित कुमार तिवारी, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेहा कश्यप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एमओ समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-slogans-were-raised-against-the-police-said-driver-died-due-to-police-beating/">गढ़वा

: पुलिस के खिलाफ जमकर लगे नारे, कहा- पुलिस की पिटाई से हुई ड्राइवर की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही