Search

 
 
 

धनबाद : 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स लगाने का लक्ष्य

 
Dhanbad:  रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं रोटरी क्लब धनबाद साउथ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर `उम्मीद की किरण - 2022` का आयोजन जीवन ज्योति विद्यालय में किया गया है. दो सितंबर को उद्दघाटन रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि  शिवप्रकाश बागरिया, दीपक अग्रवाल, संजय सरावगी, विकास शर्मा, शिल्पा रस्तोगी एवं अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता दीपक अग्रवाल ने की. मौके पर विकास शर्मा ने बताया कि पहले दिन कैंप में 80 लोगों का पैर एवं हाथ का माप लिया गया. 2 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया. कैंप में 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर एवं कैलिपर्स लगाने का लक्ष्य है. सभी को 4 सितंबर को कृत्रिम अंग बना कर वितरित कर दिया जाएगा. कार्यक्रम में दीपक अग्रवाल, कानव बाली, अभिषेक अकेला, संदीप नारंग, राजन गंडोत्रा, राजीव गोयल, संजीव बेओत्रा, संजय सरावगी, शिल्पा रस्तोगी एवं रोटरी क्लब तथा इनर व्हील क्लब के सदस्य थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-there-is-no-threat-to-hemant-government-bjp-is-spoiling-the-atmosphere-brajendra/">

हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं, माहौल खराब कर रही भाजपा- ब्रजेन्द्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही