जिलगोड़ा क्रिकेट एकेडमी ने स्टार क्लब को 7 विकेट से हराया
रेलवे स्टेडियम, धनबाद में खेले गए दूसरे मुकाबले में जियलगोड़ा क्रिकेट एकेडमी ने स्टार क्लब को 7 विकेट से हराया. स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए. जिलगोड़ा की टीम ने 13.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 135 बना कर जीत दर्ज कर ली. में हर्ष शर्मा ने 37 गेंद में 47 रन बनाया और गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में स्टार क्लब के 2 विकेट झटके. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.पैंथर क्लब पर आईसीसीएसए की 112 रनों की जीत
रेलवे स्टेडियम धनबाद में खेले गए तीसरे मुकाबले में आईसीसीएसए ने पैंथर क्लब को 112 रन से हराया. आईसीसीएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए. जवाबी पारी में पैंथर क्लब की पूरी टीम 14.4 ओवर में 66 रन पर आउट हो गई. इस मैच में नीतीश कुमार शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.RNSMCCC ने जगजीवन नगर क्रिकेट क्लब को 27 रन से हराया
टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए अंतिम मुकाबला RNSMCCC और जगजीवन नगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. RNSMCCC ने जगजीवन नगर क्रिकेट क्लब को 27 रन से हराया. RNSMCCC की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए. जवाबी पारी खेलने उतरी जगजीवन नगर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई. RNSMCCC के सुधीर रॉय ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके और बल्ले से 7 गेंद पर 17 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-livestock-laden-vehicle-overturned-in-maithon-2-cattle-killed-3-injured/">धनबाद: मैथन में पशुधन लदा वाहन पलटा, 2 मवेशियों की मौत, 3 घायल [wpse_comments_template]

Leave a Comment