Search

 
 
 

धनबाद : टाटा मोटर्स ने आईपीटी के लिए 42 का किया चयन

 

आईटीआई धनबाद में कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन

Dhanbad : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनबाद में 25 अगस्त को टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर द्वारा कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें 69 विद्यार्थियों ने भाग लिया. उनमें पहले फेज में 53 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया. अंत में 42 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जिसमें फीटर के एक, इलेक्ट्रिशियन के तीन, वायरमैन के तीन और वेल्डर के 35 अभ्यर्थी शामिल थे. आईटीआई के प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन इन प्लांट ट्रेनिंग (आईपीटी) के रूप में किया गया है. प्लेसमेंट ट्रेंनिंग में विद्यार्थियों का टेस्ट व साक्षात्कार टाटा मोटर्स लिमिटेड जमशेदपुर के एचआर प्रभाकर रंजन सहित अन्य ने लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही