Search

 
 
 

धनबाद : हाइवा मालिकों का शोषण बंद करे टाटा स्टील- एसोसिएशन

 
Dhanbad : धनबाद जिला हाइवा ओनर्स एसोसिएशन ने 6 जनवरी को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. हाइवा मालिकों ने टाटा स्टील और उसके ट्रांसपोर्टर नरेश कुमार एंड कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया. सचिव जीतेंद्र महतो ने कहा कि तय भाड़ा की मांग करने पर कंपनी टालमटोल कर रही है. उलटे ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से हाइवा मालिकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर प्रताड़ित कर रही है. उनके साथ मार-पीट भी की जाती है. सेफ्टी कानून के नाम पर तंग किया जा रहा है. ट्रांसपोर्टर की लिखित शिकायत के बावजूद प्रबंधन मौन है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई कर हाइवा मालिकों का शोषण नहीं रोका गया, तो एसोसिएशन आंदोलन करेगा. वाहन मालिक आत्मदाह करने को विवश होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के अनुसार, 15 साल पुरानी गाड़ियां वैध हैं, लेकिन टाटा स्टील 10 साल पुरानी गाड़ियों को भी नहीं चलने दे रही है. नरेश कुमार एंड कंपनी टाटा स्टील में 2 महीने से परिवहन कार्य कर रही है, लेकिन अब तक वाहनों का किराया निर्धारित नहीं किया है. कंपनी इस पर ध्यान दे और वाहनों का समय पर किराया भुगतान सुनिश्चित कराए. धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन साव, उपाध्यक्ष बंटी कुमार यादव, राजू यादव, सह सचिव मो. असलम, मनोज कुमार महतो, राम अवतार यादव, रामचंद्र गोप, मंटू प्रमाणिक, लखन साव, मो. आजाद खान, राजू यादव, निरंजन कुमार, जीतेंद्र महतो, कुलदीप चंद्रा, गंगा महतो, विक्रम मोदक आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-yamraj-became-a-cargo-carrier-running-on-the-roads-4-accidents-in-6-days-3-dead-6-injured/">धनबाद

: सड़कों पर दौड़ते मालवाहक बने यमराज, 6 दिन में 4 हादसे, 3 की मौत, 6 घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही