Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील फाउंडेशन ने 50 दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम उपकरण

 

दिल्ली की कंपनी के सहयोग से दो दिवसीय शिविर शुरू  

Dhanbad : दिव्यांगों की सहायता के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन का दो दिवसीय सहायक उपकरण वितरण शिविर बुधवार को बाघमारा प्रखंड के मालकेरा समुदायिक केंद्र में शुरू हुआ. सबल परियोजना के तहत भगवान महावीर विकलांग कल्याण संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से लगे शिविर में पहले दिन 50 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम उपकरण व अंग का वितरण किया गया. लोगों को उनकी जरूरत के अनुरूप कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर्स, बैसाखी, वयस्कों व बच्चों के लिए व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर ब्लाइंड स्टिक, जूते आदि दिए गए. शिविर का उद्घाटन टाटा सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव ठाकुर व टाटा स्टील झरिया डिवीजन के सीनियर एरिया मैनेजर (सिक्योरिटी) सुजीत कुमार झा ने किया. दोनों अधिकारियों ने बताया कि टाटा स्टील फाउंडेशन की जामाडोबा यूनिट ने बाघमारा प्रखंड के जरूरतमंदों को सेवा प्रदान करने और दिव्यांगों की पहचान कर उनकी मदद करने का बीड़ा उठाया है. मौके पर मैनेजर (कम्युनिटी डेवलपमेंट) विपिन सिंह चौधरी, एसएम त्रिगुनाइट, समन्वय समिति सदस्य विनोद रजक, मुखिया अंजना देवी, सबल की लक्ष्मी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-businessmans-son-dies-under-suspicious-circumstances-in-katras/">धनबाद

: कतरास में व्यवसायी के पुत्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही