Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने मनाई दोराबजी की 165वीं जयंती

 
Dhanbad : टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने मंगलवार को जामाडोबा स्थित सर दोराबजी टाटा पार्क में पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 165वीं जयंती मनाई. के झरिया डिवीजन के जीएम संजय राजोरिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने दोराबजी को श्रद्धांजलि अर्पित की. जीएम ने दोराबजी टाटा की जीवनी व उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कहा कि दोराबजी को खेलों से बेहद लगाव था. उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 1924 में पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल को वित्तपोषित किया था. समारोह में जामाडोबा ग्रुप के चीफ नरेंद्र कुमार गुप्ता, हेड एचआरबीपी पंकज दास,  हेड सेफ्टी बरुण बनर्जी, हेड एडमिनिस्ट्रेशन श्वेता मिश्रा, हेड प्लानिंग कौशिक गायेन, हेड इंजीनियरिंग सर्विसेज झरिया डिवीजन अमन, आरसीएमयू के रिजनल सेक्रेटरी संतोष महतो सहित झरिया डिवीजन के कई अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : डीजीपी">https://lagatar.in/dgps-instructions-to-sps-of-all-districts-to-make-special-security-arrangements-at-workplaces-regarding-womens-safety/">डीजीपी

का सभी जिलों के एसपी को निर्देश, महिला सुरक्षा को लेकर कार्यस्थलों पर विशेष सुरक्षा का इंतजाम करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही