धनबाद: टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने किया सामूहिक वृक्षारोपण
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने मंगलवार 23 मई को झरिया के जोड़ापोखर क्षेत्र अंतर्गत कालीमेला ओपनकास्ट लोकेशन पर सामूहिक वृक्षारोपण अभियान के जरिये अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया. अधिकारियों ने जैविक विविधता के महत्व को दोहराने के लिए देसी प्रजाति से संबंधित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और सहायक कर्मचारियों के साथ समुदाय के लगभग 45 बच्चों ने अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया. इस पहल को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम मिशन लाइफ के साथ भी जोड़ा गया था. इस अवसर पर राज अंकुर हेड प्लानिंग, सुजीत कुमार झा सीनियर मैनेजर, सिक्योरिटी प्रदीप गौर, सीनियर मैनेजर, इन्वायरनमेंट राणा भीम प्रताप सिंह, सीनियर मैनेजर अमृत ओंकार, मैनेजर टाउन मेंटेनेंस और झरिया डिवीजन टाटा स्टील जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट के मैनेजर संदीप प्रसाद भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment