Search

 
 
 

धनबाद : टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

 
Dhanbad : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने गुरुवार को दिवंगत पद्म विभूषण रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी. जनरल मैनेजर ऑफिस लॉन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई .इस अवसर पर संजय रजोरिया (जेनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन), सुनीता रजोरिया, नरेंद्र कुमार गुप्ता (चीफ, जामाडोबा), विकास कुमार (चीफ, सिजुआ ग्रुप), संतोष महतो (क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर यूनियन), यूनियन के अधिकारीगण, कंपनी के कर्मचारी, वेंडर पार्टनर्स, उनके परिवारजन और समुदाय के सदस्य शामिल हुए. लगभग 400 लोगों ने जेनरल मैनेजर और सिजुआ ग्रुप ऑफिस में एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर संजय रजोरिया ने रतन टाटा की अद्वितीय दूरदृष्टि और भारतीय उद्योग में उनके अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रतन टाटा की दूरदर्शिता ने न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि पूरे भारतीय व्यापार जगत को एक नई दिशा दी. उनके निधन से उत्पन्न हुई अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है. उनके महत्वपूर्ण योगदानों को याद करते हुए राष्ट्र, समाज और मानवता के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/hemant-is-disappointed-with-the-announcement-of-bjps-panch-pran/">भाजपा

के पंच प्रण की घोषणा से हताशा में हैं हेमंतः बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही