Search

 
 
 

धनबाद: बरोरा थाना क्षेत्र से चोरी टाटा सूमो गया में बरामद, चार गिरफ्तार

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र डुमरा के समीप से 18 अक्टूबर की रात को एक चार पहिया वाहन टाटा सूमो की चोरी हो गई थी. पुलिस को टाटा सूमो मालिक तत्काल सूचना दी थी. जीपीएस के माध्यम से पुलिस को मालूम चला कि टाटा सूमो बिहार स्थित गया ले जाया जा  रहा है. टोल प्लाजा सीसीटीवी की भी पुलिस मदद ली गई. पुलिस गया पहुंची व टाटा सूमो को बरामद करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 3 मास्टर चाभी भी बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है. बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय में 22 अक्टूबर शनिवार को एसडीपीओ निशा मुर्मू ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि 18 अक्टूबर को बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा से एक टाटा सूमो की चोरी हुई थी. टेक्निकल सेल की मदद से थाना प्रभारी इस गिरोह के सदस्यों तक पहुंचे. उन्होंने बताया कि चार अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है. उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही