Dhanbad : धनबाद के डीसी संदीप सिंह ने 13 जून को कार्यालय के सभागार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. झरिया से आए राजेश मंडल ने डीसी से कहा कि हुजूर, मैं टीबी मरीज हूं. झरिया में जिस जगह रह रहा हूं वहां काफी प्रदूषण व डस्ट है. बीमारी ठीक होने की बजाय और बढ़ती जा रही है. प्रदूषण से मुक्ति के लिए मुझे बेलगड़िया में विस्थापितों के लिए बने आवास में शिफ्ट कराने की व्यवस्था करें. उसने डीसी को सौंपे आवेदन में बताया कि बीसीसीएल की ओर से किए गए सर्वे में उसका भी नाम दर्ज है, इसके बावजूद बेलगड़िया में आवास नहीं मिल रहा है. डीसी ने आवेदन को संबंधित अधिकारी के पास अग्रसारित करते हुए जांच कर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया. डुमरिया आए किसान व ग्रामवासियों ने डीसी को आवेदन देकर खुले में घूमने वाले अवारा पशुओं से निजात दिलाने का आग्रह किया. कहा कि पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. कुछ लोग तो जान-बूझकर अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं. जनता दरबार में इसके अलावा शिक्षा, जमीन विवाद , ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद से संबंधित कई आवेदन आए. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-film-gimmick-the-couple-became-lovers-of-each-other/">धनबाद
: फिल्मी नौटंकी के बाद एक-दूजे के हुए प्रेमी जोड़े [wpse_comments_template]
धनबाद : टीबी मरीज डीसी से बोला- हुजूर! मुझे प्रदूषण से मुक्ति को बेलगड़िया में शिफ्ट कराएं
Leave a Comment