Search

धनबाद: बीबीएमकेयू के नए भवन में शिफ्टिंग पर शिक्षक और प्रभारी कुलपति आमने-सामने

Dhanbad :धनबाद (Dhanbad)  बीबीएमकेयू के प्रभारी कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन नए भवन में शिफ्टिंग की रणनीति बना रहा है तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव आशीष कुमार ने स्थायी कुलपति की नियुक्ति तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं करने के लिए प्रभारी कुलपति को पत्र लिखा है. बता दें कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ के नव निर्मित भवन में शिफ्टिंग के पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षक संघ आमने-सामने हो गया है.

जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें : शिक्षक संघ

विवि सूत्रों ने बताया कि नए भवन में बिजली कनेक्शन संबंधी स्वीकृति पत्र सोमवार को विवि को मिल गया है. इसके लिए विवि की ओर से लगभग 45 लाख रुपये जमा कराए गए थे. अब केवल निर्माण एजेंसी से हैंडओवर मिलने का इंतज़ार है. बता दें शिफ्टिंग को लेकर विवि स्तर पर हैंडओवर कमेटी बनी है. इस कमेटी के निर्णय के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी. बीबीएमकेयू के शिक्षक संघ ने नए परिसर में शिफ्टिंग की प्रक्रिया में जल्दीबाजी नहीं करने के लिए प्रभारी कुलपति को पत्र लिखा है. उनका कहना है कि जल्दीबाजी में हैंडओवर लेने की बजाए कार्यों की तकनीकी जांच कराने और डीपीआर से मिलान कराने जैसे कानूनी पहलुओं पर विचार के बाद ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की जाए. संघ ने निर्माण कार्य पूरा किए बगैर हैंडओवर लेने और उद्घाटन को संदेहास्पद बताया. शिक्षक संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले दो-चार दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है. इसके बाद ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कराना सही होगा.

 जब उद्घाटन हुआ तो कहां था संघ: प्रभारी कुलपति

बीबीएमकेयू के प्रभारी कुलपति डॉक्टर मुकुल नारायण देव ने कहा कि उद्घाटन हो गया, उस समय शिक्षक संघ कहां था. कहा कि बिजली का काम पूरा नहीं हुआ है. इसीलिए रुके हुए हैं. कहा कि सेफ्टी देखना विश्वविद्यालय का काम है. कहा कि बिजली का काम कल हो जाएगा.कहा कि लिफ्ट की टेस्टिंग होनी है. कहा कि बुनियाद मजबूत होने के बाद ही शिफ्ट करेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/polls-written-on-dhanbads-bank-mod-and-randhir-verma-chowk-written-u-turn-became-dangerous/">धनबाद

के बैंक मोड़ व रणधीर वर्मा चौक पर U-Turn लिखे पोल हुए खतरनाक [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//