Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हाउसिंग कॉलोनी में शिक्षिका व बहन पर हमला, दोनों हुईं घायल

पीछे से किया डंडे से प्रहार, अज्ञात हमलावर को ढूंढ रही है पुलिस

Dhanbad: सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में शनिवार 17 जून को दोपहर कुछ हमलावरों ने शिक्षिका तथा उनकी छोटी बहन को घायल कर दिया. महिला मार्केट जाने के लिए घर से निकली थी. वह पेशे से ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है.

  बाजार जाने के लिए निकली थीं दोनों बहनें

हाउसिंग कॉलोनी एलआइजी 342 में रहने वाली शिक्षिका अनुपमा गुप्ता (35) अपनी छोटी बहन अनुराधा गुप्ता (28) के साथ मार्केट जाने के लिए निकली थी. दादा-दादी पार्क के समीप पीछे से किसी व्यक्ति ने उन दोनों पर डंडा से प्रहार किया. दोनों को गंभीर चोट आयी है. शिक्षिका का चेहरा व मुंह जख्मी हो गया है. घटना स्थल पर परिवार वाले पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.

 पुलिस ने दोनों को एसएनएमएमसीएच भेजा

पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को एसएनएमएमसीएच भेज दिया. शिक्षिका के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है व जांच में जुट गयी है. शिक्षिका ने बताया कि हमलावर पीछे से आया और वार करना शुरू कर दिया. शिक्षिका के पति राजीव कुमार ने बताया कि शहर के बीचोबीच महिलाओं पर इस तरह खुलेआम हमला कमजोर विधि-व्यवस्था का लक्षण है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही