Search

 
 
 

धनबाद : स्कूलों में गर्मी छुट्टी में परीक्षा लेने से शिक्षक नाराज

 
Dhanbad : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव गंगा प्रसाद यादव ने झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से गर्मी की छुट्टी में 6 से 13 जून तक मदरसा व मध्यमा बोर्ड की परीक्षा लेने पर नाराजगी जताई है. उनका समर्थन करते हुए संघ के धनबाद (Dhanbad) ज़िला सचिव जय होरो ने कहा कि विभिन्न जिलों में ग्रीष्मावकाश 10 जून तक घोषित है. इस दौरान परीक्षा लेने का जैक का निर्णय उसके तानाशाही रवैये को दर्शाता है. कई शिक्षक राज्य से बाहर इलाजरत हैं. ऐसे में उन्हें परेशानी होगी. अन्य विभाग के कर्मियों को 33 उपार्जित अवकाश मिलता है, जबकि शिक्षकों को वर्ष में मात्र 14 उपार्जित अवकाश मिलता है. बाकी छुट्टियों के बदले इन्हें ग्रीष्मावकाश मिलता है. उन्होंने ग्रीष्मावकाश में कराए जाने वाले कार्य के बदले शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश देने की मांग की. नाराजगी जताने वालों में संघ के जिला अध्यक्ष शिवदत्त तिवारी, संगठन सचिव रुद्रनारायण यादव, उत्तम कुमार मंडल, गौतम सहाय, लक्ष्मी नारायण, प्रमोद सिंह चौधरी, विनोद कुमार सिंह, पीयूष दास, संतोष मुखर्जी, कुमार सुरेन्द्र तुरी, सुरेश मंडल, बबलू महतो, रामशरण महतो, कुंदन सिंह आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-dead-4-serious-due-to-tripping-during-illegal-coal-mining-in-kapasara/">धनबाद

: कापासारा में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से एक मौत, 4 गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही