Search

 
 
 

धनबाद: हार्ट अटैक से शिक्षक नेता का निधन, शोक की लहर

 
Maithon : मैथन आजाद नगर निवासी अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल निरसा 3 के पूर्व सचिव सह मध्य विद्यालय मैथन एरिया 6 के सहायक शिक्षक संजीव कुमार सिंह (49) का निधन 25 जून रविवार की रात हार्ट अटैक से हो गया. श्री सिंह के असामयिक निधन की खबर से पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई. 26 जून सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षक एवं समाज के अन्य लोग डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचे व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. बताया जाता है कि रविवार की रात करीब दस बजे अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें आनन फानन में डीवीसी बीपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. श्री सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनका अंतिम दाह संस्कार सुल्तानगंज (बिहार) गंगा के तट पर संपन्न होगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक निरसा-3 के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने कहा कि इनके निधन से शिक्षक समाज को गहरा आघात पहुंचा है. दाह संस्कार राजीव रंजन मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह आदि शामिल हुए. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अंजीम अंसारी, धनंजय रावत, सत्यम मंडल, समीर कुमार दास, पंकज सिंह, सोमनाथ चटर्जी, दिलीप पासवान, राजकुमार, शंकर राम, एमडी सलीम, पवन कर, सोहेल अख्तर, शैलेंद्र कुमार, लकी वर्मा, रविंद्र कुमार पाराशर आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही