Search

 
 
 

धनबाद : जिला स्कूल में शिक्षक-अभिभावक बैठक, शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बल

 
Dhanbad : जिला स्कूल के प्रांगण में 23 अगस्त को विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रिंकू देवी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक बैठक में सैकड़ों अभिभावक उपस्थित हुए. बैठक में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य नमिता कुमारी ने शिक्षक-अभिभावक के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभागीय निर्देशों के बारे में अभिभावकों को बताया. वरीय शिक्षक नन्दकिशोर सिंह ने  इस बात पर बल दिया कि छात्र विद्यालय नियमित आएं. विद्यालय द्वारा दिए जाने वाले गृह कार्य को प्राथमिकता से करके अपने शिक्षक को दिखाएं. विद्यालय में उपस्थिति शत-प्रतिशत हो, इसके लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की. भावकों से सहयोग की अपील की.बैठक में विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, स्नेह लता बेसरा, अमिता चौबे, शिवेश झा, शिरोमणि दुबे, संजीत कुमार, प्रदीप कुमार, जगदीश पंडित, योगेश प्रसाद महतो, अनुष्का कुमारी, मुकेश कुमार, शुक्ला दत्ता, शिव प्रसाद महतो, अर्जुन वीर निषाद, कौशिक मंडल, कनिष्क कुमार, मजहर निसार आदि थे. यह भी पढ़ें : सिंह">https://lagatar.in/dhanbad-case-on-8-in-the-vandalism-and-beating-up-of-luckys-office-close-to-singh-mansion/">सिंह

मेंशन के करीबी लक्की के ऑफिस में तोड़फोड़-मारपीट मामले में 8 पर केस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही