Search

 
 
 

धनबाद: गुरु नानक कॉलेज कॉमर्स विभाग में शिक्षक-अभिभावक मिलन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज के भूदा परिसर में कॉमर्स विभाग द्वारा रविवार 4 सितंबर को अभिभावक शिक्षक मीट का आयोजन किया गया. कॉमर्स विभाग के सेमेस्टर दो एवं चार के छात्र- छात्राओं को उनके अभिभावक के साथ आमंत्रित किया गया था, जिसमें 200 से अधिक छात्र व अभिभावकों ने भाग लिया. शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के पठन पाठन से सम्बंधित जानकारी दी. कॉलेज परिसर में मौजूद व्यवस्था से भी अभिभावकों को अवगत कराया. अभिभावकों ने विभाग के क्रियाकलाप पर पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की. विभाग के प्रो चिरंजीत अधिकारी द्वारा अभिभावकों को विगत एक वर्ष में किये गए अकादमिक कार्यक्रमों की जानकारी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिये दी गई. कॉलेज में सुचारु रूप से चलने वाले कई विषयों के बारे में भी बताया गया, जिससे बच्चों का पूर्ण रूप से विकास हो सके. कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने कहा कि हमेशा की तरह कॉलेज नयी बुलंदियों को छूने के लिए कृत संकल्प है. उन्होंने अभिभावकों से कॉलेज के विकास के लिए सलाह एवं सुझाव आमंत्रित किया. विभागाध्यक्ष डॉ गोपाल कुमार शांडिल्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया अभिभावकों एवं छात्रों से फीडबैक प्रश्नावली भी भरवी गई. भूदा परिसर के इंचार्ज प्रो अमरजीत सिंह,  कॉमर्स विभाग के प्रो दलजीत सिंह एवं प्रो पीयूष अग्रवाल का पूर्ण सहयोग रहा. यह भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-children-should-stay-away-from-fear-confusion-and-mobile-dr-pramod-pathak/">धनबाद:

 बच्चों को भय, भ्रम और मोबाइल से रहना चाहिए दूर : डॉ प्रमोद पाठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही