Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : SNMMCH में शिक्षकों और एमबीबीएस छात्रों ने सीखे योग के गुर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) के लाइब्रेरी परिसर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को शिक्षकों और एमबीबीएस छात्रों ने योग के गुर सीखे. फंडामेंटल कोर्स के तहत आज योग क्लास का अंतिम दिन था. 12 जून से चले आ रहे इस योग शिविर में मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डा ज्योति रंजन थे. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर प्राचार्य, अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार वर्णवाल समेत अन्य शिक्षकों ने किया. पतंजलि योगपीठ से आए प्रशिक्षकों ने सभी को योग की कला और उसके फायदे बताए. सभी ने अनुलोम विलोम, प्राणायाम समेत अन्य योग किए.

तनाव को दूर करने में योग मददगार: प्राचार्य 

[caption id="attachment_337451" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/yoga-shivir-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" /> शिविर के समापन पर संबोधित करते मुख्य अतिथि[/caption] प्राचार्य डाक्टर ज्योति रंजन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया योग को आत्मसात कर रही है. हाल ही कई रिसर्च में यह बताया गया है कि योग से कई प्रकार के फायदे हैं. तनाव को दूर करने में योग बेहद फायदेमंद है. इसके अलावा विभिन्‍न प्रकार के गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा आदि को भी नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने बताया इस बार का थीम मानवता के लिए योग है. ऐसे में हम सभी को योग को अपनाना चाहिए.

  मेडिकल कॉलेजों में 10 दिन का योग क्लास अनिवार्य

नेशनल मेडिकल काउंसिल ने सभी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई में भारतीय चिकित्सा पद्धति का ज्ञान अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में 10 दिनों का योग का क्लास भी अनिवार्य है. इसीलिए विगत 12 से 21 जून तक मेडिकल कॉलेज में योग क्लास आयोजित किया गया. योग प्रशिक्षक और योग के लिए गठित कमेटी के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर डॉ चंद्रशेखर सुमन, डॉ. डीपी भूषण, डॉ कृष्णा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-members-of-east-central-railway-bharat-scouts-and-guides-celebrated-yoga-day/">धनबाद

: पूर्व मध्य रेल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने मनाया योग दिवस [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही