Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू के कुलपति को हटाए जाने पर शिक्षकों ने मनाया उत्सव

Advertisement
Advertisement

विवि, शिक्षक व विद्यार्थियों के लिए मुक्ति दिवस : संघ

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 13 अक्टूबर को दोपहर में कुलपति डॉ. शुकदेव भोई को पद से हटाए जाने के बाद परिसर में उत्सव का माहौल था. शाम करीब चार बजे विश्वविद्यालय कैंटीन के समक्ष विवि के लगभग सभी अधिकारी व पीजी विभाग के शिक्षक जमा हुए. सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया. शिक्षकों ने कुलपति के व्यवहार से संबंधित अपनी पीड़ा भी सुनाई.

सुबह 11.45 बजे नोटिफिकेशन, दोपहर डेढ़ बजे वीसी रवाना

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 11.45 बजे ई-मेल के माध्यम से कुलपति को पदमुक्त किये जाने का आदेश रजिस्ट्रार कार्यालय को मिला. रजिस्ट्रार ने राजभवन के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से कन्फर्म करने के बाद कुलपति को रिलीज लेटर देकर कुलपति कार्यालय में ताला बंद करवा दिया. इसके तुरंत बाद कुलपति का निजी समान एक कमरे में बंद करवाकर कुलपति आवास में भी ताला बंद करवा दिया. दोपहर करीब डेढ़ बजे डॉ. भोई दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इसके बाद शाम चार बजे रजिस्ट्रार के नेतृत्व में विवि अधिकारियों की टीम दोबारा कुलपति आवास पहुंची और सभी कमरों के सामान की लिस्टिंग कर पंचनामा कराया.

सुनिश्चित करें कि कुलपति आज किसी फ़ाइल पर साइन न करें : राजभवन

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, राजभवन से विवि कार्यालय को आदेश दिया गया था कि रजिस्ट्रार सुनिश्चित करें कि आज की तारीख में कुलपति किसी भी फाइल पर साइन न करें. आदेश को देखते हुए रजिस्ट्रार ने तुरंत उन्हें रिलीज लेटर देकर विदा कर दिया. कुलपति भी लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच किराए के वाहन से दुर्गापुर के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

हमारा संकल्प पूरा हुआ, संघर्ष रंग लाया: डॉ. धर्मेंद्र

बीबीएमकेयू शिक्षक संघ के सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति डॉ. भोई के कार्यकाल में विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्य को ग्रहण लग गया था. इनके तानाशाही रवैया से शिक्षकों, छात्र-छात्राओं का मान-सम्मान खतरे में था. आज का दिन शिक्षक समुदाय और छात्र-छात्राओं के लिए मुक्ति दिवस के रूप में याद किया जाएगा. विश्वविद्यालय में पठन-पाठन के साथ-साथ विकास के अन्य रास्ते का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संघ धन्यवाद देता है. यह भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-bbmku-vice-chancellor-dr-shukdev-bhoi-removed/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. शुकदेव भोई हटाए गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही