Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एग्यारकुंड प्रखंड के स्कूलों में रही शिक्षक दिवस की धूम

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में 5 सितंबर सोमवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. स्कूलों के बच्चों ने शिक्षक को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य पेश किये. बच्चों की सक्रियता देखकर अभिभावक भी खुश दिखे. बता दें कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद था. कोई कार्यक्रम नहीं हो सका. एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया. विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमनाथ राम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. मौके पर अभिजीत मुखर्जी, राधा राव, प्रिया साह, सीमा पंडित, प्रिया मिश्रा, नीलू घोष, गीता देवी, कुमकुम सिंह, मानिक बाउरी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/all-government-offices-will-remain-closed-on-6th-september-in-dhanbad/">धनबाद

में 6 सितम्बर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही