Sindri : बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेटीयू) के कुलपति नियुक्त किए गए हैं. इसकी अधिसूचना झारखंड के राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने 7 जून को जारी की. कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा. इस बीच डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह के कुलपति बनने से बीआईटी सिंदरी के शिक्षकों व कर्मियों में हर्ष व्याप्त है. उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं. निदेशक कार्यालय में 8 जून को संस्थान के प्रोफेसर समूह ने डॉ. सिंह को बुके देकर सम्मानित किया.
प्रोफेसर समूह में शामिल शिक्षकों ने कहा कि डॉ. सिंह की जेयूटी के कुलपति के रूप में नियुक्ति दायित्व के प्रति उनके अटूट समर्पण, एकेडमिक समुदाय के पोषण और आकार देने में अनुकरणीय दृष्टि का परिणाम है. उनके निर्देशन में जेयूटी नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. मौके पर प्रो. उपेंद्र प्रसाद, टीओपी हेड प्रो. घनश्याम, डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार साहू, प्रो. गुंजन गांधी, प्रो. जगवीर सिंह वर्मा, प्रो. मीनू मंजरी, प्रो. आरके वर्मा, प्रो. जेएन महतो, प्रो. एससी दत्ता, प्रो. मो. अकरम खान, प्रो. पंकज राय, प्रो. जीतू कुजुर, प्रो. स्वाति तोमर, प्रो. आरके नायक, प्रो. डीके तांती आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agyarkund-bdo-administered-oath-to-public-representatives-to-save-water/">धनबाद
: एग्यारकुंड बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को दिलाई पानी बचाने की शपथ
: एग्यारकुंड बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को दिलाई पानी बचाने की शपथ
[wpse_comments_template]
Leave a Comment