Search

 
 
 

धनबाद : शिक्षकों को मिले तनावमुक्त वातावरण बनाने के मंत्र

 
संस्कार ज्ञानपीठ हरिना में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Katras/Baghmara : सीबीएसई के निर्देश पर संस्कार ज्ञानपीठ हरिना में शनिवार 22 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में संस्कार ज्ञानपीठ हरिना, होली मदर्स एकेडमी फुलवार और इंडियन पब्लिक स्कूल पंचरूखी के शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक डॉ.मुकेश कुमार राय, नीरजा राय, प्राचार्या रेशमी कुमारी, इंडियन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य देवाशीष भट्टाचार्या, होली मदर्स एकेडमी के प्राचार्य मानस घोषाल, ट्रेनिंग रिसोर्स पर्सन डॉ.रश्मि सेन और कृष्णानु नाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मुख्य रूप से स्ट्रेस मैनेजमेंट को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को तनावमुक्त वातावरण निर्माण करने के तकनीक बताए. प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन संस्कार ज्ञानपीठ के पीजीटी आनंद गौतम ने किया. कार्यशाला में कुल 78 शिक्षिकाओं व शिक्षकों ने भाग लिया. मौके पर उप प्राचार्य (एचएमए) पवित्र आचार्या, राहुल कुमार, मलय मिश्रा, रामानुज शर्मा, शिल्पा राय, एकता जायसवाल, कुमारी चांदनी, संजय कुमार झा व अन्य शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पीयूष भारद्वाज और देवाशीष ओझा का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jhamada-sdo-inspected-the-work-of-laying-jharia-pipeline/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झमाडा एसडीओ ने झरिया पाइपलाइन बिछाने के कार्य का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही