Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी एसएचएमएस कॉलेज के शिक्षक हड़ताल पर, वापस लौटे छात्र

 
1 अगस्त को काला बिल्ला लगाकर करेंगे शैक्षणिक कार्य, 2 अगस्त को विधानसभा के समक्ष महाधरना Maithon : वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 31 जुलाई सोमवार को एसएचएमएस इंटर कॉलेज, कुमारधुबी के शिक्षक हड़ताल पर रहे. इस कारण कॉलेज आए छात्रों को वापस लौटना पड़ा. शिक्षकों ने बताया कि संयुक्त मोर्चा वित्त रहित संस्थाओं से संबंधित अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत है. इसके तहत 1 अगस्त को काला बिल्ला लगाकर शैक्षणिक कार्य किया जाएगा और 2 अगस्त को विधानसभा के समक्ष विशाल महाधरना दिया जाएगा. शिक्षकों ने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों से संचालित वित्त रहित स्कूल -कॉलेजों का अधिग्रहण करना या तत्काल घाटा अनुदान दिए जाने की मांग की जा रही है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों की जमीन की शर्त में छूट संबंधी सीएनटी-एसपीटी एक्ट के बारे में जो विभागीय प्रस्ताव महीनों से लंबित है, उसे त्वरित निष्पादन कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने, विभाग में लंबित प्रस्वीकृति के स्कूल-कॉलेजों के फाइल का त्वरित निष्पादन किए जाने, शिक्षक-कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन दिये जाने, स्कूल-कॉलेजों के लंबित अनुदान का भुगतान तत्काल करने आदि मांगें शामिल हैं. मांगों के समर्थन में पूरे राज्य भर के कुल 1250 वित्त रहित संस्थानों में शैक्षणिक हड़ताल की गयी है. हड़ताल में प्राचार्य हरिहर प्रसाद सिंह, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. विवेक श्रीवास्तव, प्रो. रंजीत चौधरी, प्रो. प्रियंवदा कुमारी, इम्तियाज अंसारी, अखिलेश साव, दिनेश वर्मा, महादेव पंडित, शेषनाथ कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-108-girls-performed-jalabhishek-in-the-ancient-pagoda-in-jagarnathdih/">धनबाद:

जगरनाथडीह में 108 कन्याओं ने प्राचीन शिवालय में किया जलाभिषेक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही