Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी कॉलेज के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगा छुट्टी में कटौती का किया विरोध

Sindri : सिंदरी (Sindri) कॉलेज के शिक्षकों ने 24 मई को काला बिल्ला लगाकर गर्मी की छुट्टी में दस दिनों की कटौती का विरोध किया. प्राचार्य कमलाकांत पाठक ने बताया कि राजभवन छुट्टी में कटौती का आदेश जारी किया है. इसके अनुसार, पूर्व से निर्धारित 30 दिनों की गर्मी छुट्टी में 10 दिन की कटौती की गई है. 22 मई से 20 जून तक निर्धारित गर्मी छुट्टी को अब एक जून से 20 जून कर दिया गया है. यह अनुचित है. शिक्षकों ने कहा कि छुट्टियों में कटौती का अधिकार देश के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह झारखंड में भी विवि के पास होना चाहिए. शिक्षक वोकेशनल स्टाफ की श्रेणी में आते हैं. उन्हें सीएल और ईएल का लाभ नहीं मिलता है. ऊपर से छुट्टियों में कटौती कहीं से तर्कसंगत नहीं है. काला बिल्ला लगाकर काम करने वाले शिक्षकों में प्राचार्य कमलाकांत पाठक, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल आशुतोष, बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मिष्ठा आचार्या, गोरखनाथ दुबे, विशु मेघनानी, अनुराधा दास, सुरेंद्र कुमार, शनत कुमार, एमए मल्लिक, आरएन विश्वकर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, ममता कुमारी, राजेश गुप्ता आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-paid-tribute-to-former-minister-rajendra-singh-on-his-death-anniversary/">

धनबाद : पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही