Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  कॉलेज को नैक ग्रेड के लायक बनाने के लिए शिक्षकों में होना चाहिए जुनून

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी कॉलेज को नैक ग्रेड के लायक बनाने के लिए शिक्षकों को जूनून के साथ कार्य करने की जरुरत है. उक्त बातें गुरुवार 20 अप्रैल को कॉलेज में नैक विषय पर आयोजित कार्यशाला में बीबीएमकेयू के प्रतिकुलपति डॉ पवन कुमार पोद्दार ने कही. उनके अनुसार कॉलेज द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का ससमय एवं प्रमाणिक दस्तावेज नैक की पीयर टीम को प्रस्तुत करने से कम संसाधनों के बाद भी अच्छे ग्रेड की प्राप्ति हो सकती है. उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने, शैक्षणिक क्षेत्र में इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने, छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, कॉलेज की लैबोरेट्री व लाइब्रेरी में सुविधाओं को बढ़ाने, छात्रों में नेतृत्व व प्रबंध क्षमता का विकास करने तथा संस्थान द्वारा मूल्य आधारित नैतिक शिक्षा उपलब्ध कराने से नैक द्वारा निर्धारित विभिन्न विंदुओं का समावेश हो जा सकता है. इसके लिए अलग अलग शिक्षकों को दायित्व देकर काम का सम्यक बंटवारा और कार्य में गति लाई जा सकती है. उन्होंने सिंदरी कॉलेज के शिक्षकों से वर्ष में एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी तथा तीन राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित करने का आह्वान किया. शिक्षकों से आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों की समस्या के समाधान में सहयोग करने, अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों को पढ़ने में सहयोग देने, कॉलेज में खेलकूद के साथ बागवानी का विकास करने तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत किसी गांव को गोद लेने का भी सुझाव दिया. इसके पहले उन्होंने महाविद्यालय में चल रही परीक्षा का भी निरीक्षण किया.अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य डॉ नकुल प्रसाद व प्रो सुमिरन रजक ने नैक संबंधी जानकारी प्रति कुलपति के समक्ष प्रस्तुत की. संचालन प्रो अनिल आशुतोष ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नैक समन्वयक डॉ शर्मिष्ठा आचार्य ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही