Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  शिक्षक संघ ने विधायक मथुरा महतो को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad : झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार 2 मई को जिला सचिव जय होरो के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिला. उन्होंने ज्ञापन सौंप कर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों का वेतन शीर्ष योजना मद से गैर-योजना मद में करने की मांग की. विधायक ने सकारात्मक आश्वासन दिया. जय होरो ने बताया कि वर्ष 2015 एवं 2019 में नियुक्त उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षकों की यह महत्वपूर्ण मांग है. इस अवसर पर प्रमोद सिंह चौधरी, बबलू महतो, पीयूष दास, विनोद कुमार, चिन्मय प्रकाश, आशीष कुमार मण्डल, कौशलेंद्र तिवारी, संतोष आनंद, संजय दास, विकास कुमार, आनंद प्रजापति, रोहित कुमार, कपिल कु महतो, किशन मण्डल, दयाल कुमार गोप, बलराम कुमार, अरुण कुमार, मिथलेश कुमार एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही