Search

 
 
 

धनबाद : पीजी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षकों व टॉपर्स विद्यार्थी को सम्मानित करेगा शिक्षक संघ

 
संघ की हुई बैठक, शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा कार्यक्रम
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन की बैठक  सोमवार 21 अगस्त को विश्वविद्यालय के नए परिसर में हुई. बैठक में चार सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिसमें पीजी के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही प्रतिवर्ष पीजी विभागों के टॉपर्स विद्यार्थियों को बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल शिक्षा अवार्ड देने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित संघ के सचिव डॉ.डीके सिंह ने कहा कि किसी शिक्षण संस्थान की बुनियाद मजबूत छात्र-शिक्षक संबंध पर टिकी होती है. विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के प्रति प्रेरित करना हम सबों की जिम्मेदारी है. शिक्षक संघ सिर्फ शिक्षकों के अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए नहीं है बल्कि छात्रों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए भी है. बैठक में संघ के अध्यक्ष भगवान पाठक, संयुक्त सचिव डॉ.कृष्ण मुरारी पांडेय, कोषाध्यक्ष डॉ.राजेश कुमार, संयुक्त सचिव डॉ.मौसूफ़ अहमद, डॉ.ताप्ती चक्रवर्ती और डॉ.लीलावती कुमारी उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-housing-will-be-available-in-sindri-only-on-commercial-rent-at-present-the-lease-amount-and-rent-are-not-fixed/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कमर्शियल रेंट पर ही सिंदरी में आवास मिलेगा, फिलहाल लीज राशि व रेंट तय नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही