Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद टीम 17 स्वर्ण जीत कर बनी ओवरआल चैंपियन

Dhanbad : 8वीं झारखण्ड राज्य थांग-टा चैंपियनशिप 30 अप्रैल को धनबाद में हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में संपन्न हो गई. चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से 165 थांग-टा खिलाडियों ने भाग लिया. धनबाद के खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया, जबकि 7 स्वर्ण के साथ पलामू की टीम दूसरे तथा 4 स्वर्ण के साथ लोहरदगा की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता के विभिन्न आयु तथा भार वर्ग की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियों में अनिरुद्ध बिस्वास, ऐश्वर्या, रवि कुमार साव, अक्षत सिंह, सौरव रवानी, प्रगति प्रिय, सौरभ भारती, संचिता मुख़र्जी, राधिका सहाय, राज कुमार किस्कू, मनीष कुमार राम, संदीप कुमार पासवान, पूनम कुमारी, उषा कुमारी, नैना कुमारी गुप्ता, उन्नति प्रिया, जुली कुमारी (सभी धनबाद ), अंशुमान चौबे,  रेहान क़ादरी, सनाया सिंह, अंजनी दोड्डे, बेबी शुक्ला, सोनम कुमारी, राजश्री शुक्ला (सभी पलामू), यश कुमार, आनंद ओराओं, किरण उरांव, खुशबू कुमारी (सभी लोहरदगा) अभय कुमार (हज़ारीबाग), जागृति कुमारी, जयमंती कुमारी सीमा कुमारी (कोडरमा),  इंदु कुमारी (गढ़वा) विभा कुमारी (बोकारो) शामिल हैं. रजत पदक विजेताओं में शामिल हैं सुरेश टुडू (दुमका), प्रकाश रविदास, जय गोविन्द सिंह, (दोनों रांची), आदर्श कुमार, शिल्पी दास, अर्णव शरण, सिमरन सोरेन, रीवा मोहंती, सुष्मिता सोरेन, मैडी हेम्ब्रोम, ( सभी पु सिंघभूम), मनीषा कुमारी, किरण सिंह, अभया भारती, सुरभि नूपुर, अनुकल्प प्रसाद, सूरज कुमार साव,समरेश किस्कू, ख़ुशी कुमारी, मुश्कान सिंह, समृद्धि कुमारी (सभी धनबाद), सान्या प्रवीण, लक्ष्य कुमारी मोदी, मृगांक वैभव,आदर्श ओराओं, सुनैना कुमारी,   (सभी लोहरदगा), वसीम अंसारी, अमित कुमार सिंह, नीतू कुमारी,  (सभी कोडरमा) व प्रियदर्शिनी कुमारी (बोकारो). प्रतियोगिता के अंत में झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी, महासचिव मनोज शर्मा, तथा धनबाद जिला ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल, सुनील कुमार साव, श्रवण साहू, सुनील कुमार प्रसाद, शंकर राम, संजू कुमार आदि नेसभी विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही