Search

 
 
 

धनबाद:  डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए बनाई गई टीम, बचाव कार्य शुरू

 

झरिया के मल्लाह पट्टी व खपड़ाधौड़ा में कन्टेनर सर्वे व दवा का छिड़काव

Dhanbad: जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. प्रशासन की ओर से ने बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. जिला एवं प्रखंड स्तर पर टीम गठित की जा रही है व कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जा रहा है. बुधवार 13 सितंबर को टीम के सदस्यों ने बताया कि झरिया, लोदना क्षेत्र के मल्लाह पट्टी व खपड़ाधौड़ा में कन्टेनर सर्वे के साथ लार्वानाशी दवा का छिड़काव, जन जागरुकता के तहत हैंडबिल का वितरण किया गया. इसके अलावा मलेरिया की जांच के लिए कुल 48 व्यक्तियों का रक्त संग्रह किया गया है. जांच में कोई भी डेंगू के लक्षण वाला मरीज नहीं पाया गया. खपड़ाधौड़ा के दो बुखार पीड़ित मरीजों की एलाइसा जांच एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है. महुदा के लाल बंगला में कुल 11 संभावित डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का रक्त नमूना संग्रहित कर एलाइसा जांच के लिए एसएनएमएमसीएच माइक्रोबायोलॉजी विभाग मेजा गया है. वहां दवा के छिड़काव के साथ जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. ज्ञात हो कि बारिश के बाद अचानक बुखार वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. झरिया में बुखार से एक महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और अस्पतालों में डेंगू की जांच शुरू हुई है. अलग अलग निजी अस्पतालों में भी 70 से अधिक लोग भर्ती हैं, जिनमें डेंगू से मिलते जुलते लक्षण पाये गए हैं. लेकिन बचाव कार्य सिर्फ डेंगू प्रभावित इलाकों में ही हो रहा है. शहर के ज्यादातर इलाकों में नाली सफाई या कीटनाशक का छिड़काव नहीं हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही