Search

 
 
 

धनबाद:  स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बीआईटी सिंदरी की टीम को मिला प्रथम स्थान

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 में बीआईटी सिंदरी की टीम प्रोग्रामरिक्स को 1 लाख का पुरस्कार मिला है. प्रोग्रामर एसआईएच 2022 ने नोडल सेंटर पारुल यूनिवर्सिटी बडोदरा में बीआईटी सिंदरी की टीम प्रोग्रामरिक्स ने प्रथम स्थान हासिल किया है. भारत सरकार द्वारा 25 से 26 अगस्त तक देश भर के 75 केंद्रों पर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन आयोजित किया गया था. टीम प्रोग्रामरिक्स में आदर्श त्रिवेदी, अंकिता घोष, प्रेम कुमार, ऋतिक राज पांडे, सुमित कुमार और तन्मय अग्रवाल सहित 6 सदस्य थे. सभी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से हैं. टीम प्रोग्रामरिक्स की वापसी पर संस्थान के निदेशक डॉ डीके सिंह, डॉ एससी दत्ता, डॉ डीके प्रभाकर आदि ने उनका स्वागत किया और उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी. बीआईटी निदेशक ने कहा कि बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों की टीम ने सामाजिक न्याय मंत्रालय की समस्या के एक खंड में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जो सराहनीय है. छात्रों के शैक्षणिक उत्थान के लिए हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. टीम ने भी निदेशक, सीडीएस अध्यक्ष प्रो डॉ घनश्याम, डीन अकादमिक प्रो डॉ पंकज राय, एचओडी, सीएसई, आईटी डॉ एससी दत्ता एसपीओसी डॉ दिनेश प्रभाकर समेत संस्थान के अन्य प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhands-daughter-was-murdered-and-chief-minister-busy-eating-meat-and-rice-raj-sinha/">धनबाद:

 झारखंड की बेटी की हत्या हो गई और मुख्यमंत्री मीट-भात खाने में व्यस्त : राज सिन्हा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही