Search

बोकारो को सात विकेट से हराकर धनबाद की टीम फाइनल में पहुंची

Dhanbad :  धनबाद ( Dhanbad) बोकारो को सात विकेट से हराकर धनबाद की टीम जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है. शुक्रवार को फाइनल में अब उसका मुकाबला सिमडेगा से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में जमशेदपुर को एक रन से हरा दिया. वर्षा के कारण आउटफील्ड और विकेट गीला रहने के कारण मैच गुरुवार को दोपहर बाद शुरू हुआ. ओवरों में भी कटौती कर मैच 20-20 ओवरों का कर दिया गया. जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में टास जीतकर धनबाद ने पहले फील्डिंग ली. बोकारो की टीम 14.5 ओवर में 27 रन पर ढेर हो गई. इशा गुप्ता ने सर्वाधिक नौ रन बनाए.

  प्लेयर आफ द मैच किरण कुमारी

धनबाद की किरण कुमारी ने छह पर तीन, शिफा हसन ने छह पर तीन, सबिता कुमारी ने 11 पर दो और नेहा कुमारी ने तीन पर दो विकेट लिए.इस छोटे से टारगेट को हासिल करने में धनबाद ने अपने तीन विकेट गिरा दिए.उसने 15.5 ओवर में 28 रन बनाकर मैच जीत लिया. चंद्रिमा घोषाल 12 रन पर नाबाद रहीं, वहीं आयशा अली ने आठ रन बनाए. प्लेयर आफ द मैच किरण कुमारी बनीं.

 पिंकी बैद्यकर वूमैन आफ द मैच

उधर टेल्को मैदान में टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा ने निर्धिारित 20 ओवर में सात विकेट पर 87 रन बनाए. पिंकी बैद्यकर ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली. जमशेदपुर की सिमरन मंसूरी ने 11 पर तीन, प्रेरणा कुमारी ने 14 पर दो और पलविका राठौर ने पांच पर दो विकेट चटकाए. बाद में जमशेदपुर की टीम बीस ओवर में 86 रन पर आउट हो गई.मुस्कान ने 17, सोनी शांडल्यि ने 23 और सबिता कुमारी ने दस रन बनाए. चेतना और पिंकी ने दो-दो विकेट लिए. पिंकी बैद्यकर को वूमैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-central-government-dictatorial-congress-will-not-tolerate-kumar-gaurav/">धनबाद:

केन्द्र की सरकार तानाशाह, कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त :  कुमार गौरव [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//