Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में तीन दिवसीय टैक्फेस्ट प्रथम-2023 पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गया. छात्रों के बीच मोबाइल रोबोटिक्स मॉडल, विज्ञान आधारित स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, लाफ्टर शो और क्यूबिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने खेल-खेल में विज्ञान सीखा व अपने वैज्ञानिक कौशल का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि भारतीय सेना के लांस नायक यूके यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन का महत्व बताया. प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि नई पीढ़ी का नवनिर्माण स्कूली संस्थाओं में ही होता है. डीएवी स्कूल वैदिक शिक्षा के साथ विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में भी बच्चों का मार्गदर्शन करता है. बता दें कि यह आयोजन डीएवी कोयला नगर एवं आईआईटी आईएसएम के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था.
धनबाद: डीएवी कोयलानगर में टैक्फेस्ट प्रथम का समापन
Leave a Comment