Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद ने किया जेयूटी का घेराव

Advertisement
Advertisement
Dhanbad. तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की मांगों को लेकर झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी का घेराव किया. नेतृत्व अभाविप झारखंड के प्रांत टीएसवीपी संयोजक अभिषेक कुमार ने किया. 300 से अधिक की संख्या में डिप्लोमा और बीटेक के विद्यार्थी जेयूटी कैंपस पहुंचे. तकनीकी इकाई टीएसवीपी का प्रतिनिधिमंडल जेयूटी के कुलपति विजय पाण्डेय से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं से कुलपति को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौपा, जिसमे डिप्लोमा, बीटेक की नियमित और बैकलॉग परीक्षा ऑनलाइन या असाइनमेंट माध्यम से कराने की मांग की गई. सभी बैकलॉग परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने के लिए भी कहा. इस वर्ष बीटेक और डिप्लोमा की सभी नियमित और लेटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन लेने वाले छात्रों का जल्द रजिस्ट्रेशन कराने और परीक्षा पूरी पढ़ाई के बाद ही लेने की मांग की. विद्यार्थी के प्लेसमेंट को लेकर भी जेयूटी से ध्यान देने को कहा. स्किल डेवलपमेंट के लिए भी यूनिवर्सिटी प्रोग्राम करने की मांग की गई. कुलपति विजय पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि सभी मांगें सही है और इसका प्रस्ताव अपने एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखेंगे. प्रांत टीएसवीपी संयोजक अभिषेक कुमार ने कहा कि सभी मांगें छात्रों के लिए बहुत गंभीर हैं. जेयूटी को जल्द निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर जेयूटी छात्र हित में निर्णय नहीं लेता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा. टीएसवीपी से राज रोशन पाण्डेय ने कहा कि जब क्लास ऑनलाइन चलाई गई तो फिर परीक्षा भी ऑनलाइन कराई जानी चाहिए. ऑनलाइन में जिस तरह पढ़ाई हुई है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं. प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति विजय पाण्डेय को पुष्पगुच्छ देकर पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दी.  मौके पर प्रांत टीएसवीपी संयोजक अभिषेक कुमार,राज रौशन पाण्डेय,एबीवीपी झारखंड सोशल मीडिया प्रभारी रोहित दुबे,प्रांत टीएसवीपी सह संयोजक अमित कुमार,पल्लवी गाड़ी, रिमझिम, बमबारी, हर्ष, उज्ज्वल, प्रणय, शाहरुख, तुलसी, ऋतिक, कुणाल, मनोहर, अभिनव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-home-guard-jawans-chased-iron-thieves-in-rajpura-colliery/">निरसा

: राजपुरा कोलियरी में होमगार्ड जवानों ने लोहा चोरों को खदेड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही