Search

 
 
 

धनबाद: हैकथॉन के 36 घंटे पूरे होने पर निकले टेक्नोक्रेट्स, बताई इनोवेशन की खूबियां

 
Dhanbad : आईआईटी-आइएसएम में चल रहे हैकफेस्ट हैकेथॉन-2023 का 36 घंटे का समय 9 अप्रैल को पूरा होती ही विद्यार्थी कमरे से बाहर निकले. इसके बाद इवेंट में शामिल सभी टीमों का डेमोंस्ट्रेशन शुरू हुआ. डेमोंस्ट्रेशन में टीम के सदस्यों ने 36 घंटे के दौरान किये गए इनोवेशन के विषय में बताया. देर शाम तक डेमोंस्ट्रेशन जारी रहा. इवेंट के कोऑर्डिनेटर प्रो ताराचंद अमगोथ ने बताया कि इवेंट में शामिल 80 टीम्स के डेमोंस्ट्रेशन के बाद विजेताओं का चयन किया जाएगा. इवेंट में 50 जबकि अन्य संस्थानों से 30 टीमों ने भाग लिया था. इस वर्ष हैकफेस्ट का आयोजन नरेश वशिष्ट सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन (इनवीसीटीआई) के द्वारा आयोजित किया गया है. विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रुप में पचास हजार रुपया जाएगा. द्वितीय पुरस्कार 30,000 और तृतीय पुरस्कार 20000 रुपया दिया जाएगा. चौथे से दसवें स्थान के टीमों को दो-दो हज़ार रुपया का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही