Search

धनबाद: कमरे में बंद होकर समाधान तलाश रहे टेक्नोक्रेट्स

Dhanbad : आईआईटी-आइएसएम में बीते 24 घंटों से पूर्वी भारत के सबसे बड़े हैकफेस्ट हैकथॉन चल रहा है. यह 9 अप्रैल को सुबह सात बजे खत्म होगा. हैकफेस्ट में आईआईटी आइएसएम और देश के अन्य 30 संस्थानों से आए तकनीकी छात्र विभिन्न कंपनियों द्वारा दिये गए प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम कर रहे हैं. उनमें खेत से बाजार तक अनाज पहुंचने में बिचौलियों को खत्म करने, सिम्टम्स के आधार पर बीमारी की पहचान के लिए ऐप विकसित करने, स्टॉक मार्केट में शेयर के उतार-चढ़ाव समझने के लिए सरल ऐप विकसित करने, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे चैटिंग ऐप विकसित करने में लगे हैं. इसके अलावा कुछ विद्यार्थी वर्टिकल कृषि के कांसेप्ट पर काम कर रहे हैं. दुनिया में सिकुड़ते खेतों को लेकर कम जमीन पर खेती का यह अच्छा विकल्प हो सकता है. इन तकनीकी व जमीन से जुड़ी समस्याओं में से कुछ देश की बड़ी कंपनियों ने दिया है जबकि कुछ समस्याएं विद्यार्थियों ने खुद से ली हैं. विद्यार्थी पिछले 24 घंटे से इन समस्याओं के समाधान तलाशने में एक कमरे में बंद हैं. बता दें कि हैकफेस्ट में आईआईटी धनबाद समेत देश के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के 1350 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp