Search

 
 
 

धनबाद : टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट कॉन्सेटो के दूसरे दिन टेक्नोक्रेट्स ने दिखाया खनन का भविष्य

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी आईएसएम में चल रहे टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट कॉन्सेटो के दूसरे दिन देशभर के 12 तकनीकी संस्थानों से जुटे 3 हज़ार टेक्नोक्रेट्स के बीच 21 इवेंट्स का आयोजन किया गया. इनमें शाम साढ़े छह बजे से शुरू रोबोवार इवेंट काफी आकर्षक रहा. इस इवेंट में टेक्नोक्रेट्स ने खदानों में उत्खनन को आसान बनाने की कई तकनीक सुझाई. मॉडल वाहनों द्वारा उत्खनन के भविष्य की तस्वीर रखी. रोबोवार में आईआईटी आईएसएम धनबाद की छह टीमें और श्री रामस्वरूप कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की चार और श्री रामस्वरूप मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल कॉलेजेज की एक टीम भाग ले रहीं है. आयोजकों में शामिल शोभित कुमार ने बताया कि विभिन्न राउंड के इवेंट के बाद विजेता का चयन किया जाएगा. रात को 12 बजे हैकेथोन का रिजल्ट आ जाएगा. 23 अक्टूबर को ईडीएम नाइट और अल ऑफ गॉड कार्यक्रम के साथ कॉन्सेटो 2022 का समापन हो जाएगा.

  आईआईटी के इनोवेशन हब की लगी प्रदर्शनी

आईआईटी-आईएसएम के इनोवेशन हब के द्वारा सीआरई बिल्डिंग में लोकल टू ग्लोबल थीम पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. .ऑर्गेनिक शॉप, लिप बाम, परफ्यूम, एसेंशियल ऑइल्स, मिलेट प्रोडक्ट आदि की प्रदर्शनी लगाई गई. सेंटर फॉर साइट मिशन और कर्म ज्योति क्लब ने ग्रामीणों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीय़े के स्टॉल लगाये. संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने इस प्रदर्शनी और स्टॉल से खरीदारी की. इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो राजीव शेखर के साथ अन्य मौजूद थे.. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-workers-happy-with-kmcels-auction-hope-of-getting-dues/">धनबाद:

 केएमसीईएल की नीलामी से मजदूर खुश, बकाया मिलने की आस जगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही