परिजनों और आक्रोशितों ने टायर जलाकर सड़क जाम किया बाइक, कार सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की समझाने गयी पुलिस की भी उपद्रवियों ने फजीहत की Jharia (Dhanbad) : झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर के समीप शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिंह नगर निवासी दिलीप सिंह के बेटे अरनव सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशितों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान सभी ने जमकर तांडव मचाया. उग्र भीड़ ने हाईवा, ट्रक, कार और बाइक की भी तोड़फोड़ की. झरिया थाना के एक दरोगा आक्रोशित को समझा-बुझाकर जाम हटाने गये थे. लेकिन उपद्रवियों ने उनकी भी फजीहत कर दी. उपद्रवियों ने घंटों तांडव मचाया. [wpse_comments_template]
धनबाद : ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिजनों ने जमकर मचाया तांडव
Last Updated: Feb 10, 2024 12:00 AM (IST)