Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, युवती जख्मी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा पार्क रोड में दो दिनों में दो बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं. एक में पांडरपाला के किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरी वारदात में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हुई है. रविवार को पांडरपाला का किशोर समीर बाइक लेकर जा रहा था, रास्ते में एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें समीर की मौत हो गई. परिजन शव लेकर घर चले गए. सोमवार को उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी सूचना पाकर पुलिस पांडरपाला पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. फिर, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं, इसी मार्ग पर सोमवार को पांडरपाला की रहने वाली सहाना अली खान को एक ऑटो ने टक्कर मार दी. सहाना सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आ गई. हुआ ये कि तेज रफ्तार ऑटो उसके पास आकर पलट गया, इससे सहाना को गंभीर चोट आई है. उसका इलाज अशरफी अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई. उधर, चीरागोड़ा निवासी केदारनाथ सिंह (70 वर्ष) की रविवार की देर रात सड़क पर गिरने से मौत हो गई. केदारनाथ के भाई की कोर्ट रोड में चाय दुकान है. रात में वो घर जा रहा था, तभी प्रखंड कार्यालय के पास सिर के बल गिर पड़ा, गिरने के बाद वो बेहोश हो गया, सूचना पाकर घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bbmku-student-chittaranjan-won-silver-medal-in-the-race/">धनबाद

: बीबीएमकेयू के छात्र चितरंजन ने दौड़ में जीता सिल्वर मेडल 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही