Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः कालूबथान स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस की हवा के झोंके से गिरकर किशोरी घायल

सुमन सुबह अपने घर से पास के जंगल में लकड़ी चुनने के लिए निकली थी. वह रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी तभी वहां से राजधानी एक्सप्रेस तीव्र गति से गुजरी. ट्रेन की रफ्तार से उत्पन्न हवा के भारी दबाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले के कालूबथान रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस की हवा के झोंके से एक किशोरी अपना संतुलन खो बैठी और रेलवे ट्रैक के किनारे गिर गई. इस हादसे में किशोरी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायल किशोरी सुमन मरांडी निरसा के बिली गांव की रहनेवाली है. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के अनुसार, सुमन सुबह अपने घर से पास के जंगल में लकड़ी चुनने के लिए निकली थी. वह रेलवे ट्रैक के पास खड़ी थी तभी वहां से राजधानी एक्सप्रेस तीव्र गति से गुजरी. ट्रेन की रफ्तार से उत्पन्न हवा के भारी दबाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और सिर के बल जमीन पर गिर पड़ी. राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने तत्काल इसकी सूचना कालूबथान स्टेशन के रेल कर्मियों को दी. सूचना मिलते ही पॉइंट्समैन भुवन मंडल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. रेलवे कर्मियों ने घायल सुमन को तुरंत SNMMCH, धनबाद में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गहरी चोट के कारण उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही